दोनों गुटों से चाकू, बेल्ट,डंडा जब्त किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मई। पुरानी बस्ती इलाके में सरे राह हुए गैंगवॉर के 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। यह वारदात रविवार तडक़े 5 बजे के आसपास भाठागांव में हुई। इनके बीच आपसी गाली गलौज से विवाद बढ़ा और पहले
दोनों गुटों में मारपीट हुई । इसके रात घूसे के साथ बेल्ट का भी इस्तेमाल किया गया। इसी बीच एक युवक ने चाकूबाजी भी कर दी । पुरानी बस्ती पुलिस ने बताया कि आज प्रात: डायल-112 को मिली सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल पर मिले घायलों को निजी अस्पताल भेजा । घटना में एक -एक घायल को चाकू से भी चोट आई है।
पूछताछ में बताया कि दोनों पक्ष चाय दुकान के पास रुके हुए थे, जहां सामान्य बातचीत के दौरान तात्कालिक विवाद हुआ और देखते ही देखते लड़ाई-झगड़े का रूप ले लिया।दोनों गुटों से चाकू, बेल्ट,डंडा बाइक जब्त किया गया।
दोनो गुटों के आरोपियों को 109(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सैयद अनीस अली, 30 शक्ति माता मंदिर के पीछे, सुभाष नगर, पुरानी बस्ती।सोहेल खान, 22 दीप्ति किराना स्टोर्स के पास, सुभाष नगर कुकरीपारा, । शेख फैजल, 30 गौतम नगर, आजाद चौक, शिवम शर्मा 24 करण नगर, संतोष पान पैलेस के पास, न्यू चांगोरभाठा, करण सिंह ठाकुर 22 संतोषी चौक, कुशालपुर परमेश्वर वैष्णव 20 अंकालू दुकान के पीछे, भाठागांव, पुरुषोत्तम उर्फ पतालु ध्रुव,42 गणेश चौक के पास, भाठागांव।