अनारक्षित सीट 64 से घटकर 60 हुईं, ओबीसी की 4 बढ़ीं
निगम समेत 5 नगर पंचायतों के 115 वार्डों में होगा पार्षद चुनाव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 20 दिसंबर। जिले के 115 वार्डों के लिए गुरुवार को गहमा-गहमी के बीच आरक्षण हो गई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शाम 4 बजे से लॉटरी के जरिए आरक्षण निकाली गई। जिसमें महापौर, सभापति समेत कई दिग्गज नेताओं के वार्ड प्रभावित हुए। वर्तमान में 14 हैं, अब 13 हो जाएंगी। जिलेभर में 4 ओबीसी सीट बढ़ गर्इं।
नगर निगम धमतरी में 40 वार्ड हैं, जबकि कुरूद, नगरी, मगरलोड, आमदी और भखारा नगर पंचायतों में 15-15 वार्ड के लिए लॉटरी निकली। धमतरी के लिए जो आरक्षण निकला है, उससे महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, एमआईसी मेंबर समेत कई नेताओं के वार्ड प्रभावित हुए हैं। इससे उनका गणित बिगड़ गया। निगम के सदन में पहुंचने की चाह रखने वाले ऐसे नेताओं को अब चुनाव लडऩे पड़ोसी वार्ड की ओर रुख करना पड़ेगा। गुरुवार की शाम 4 बजे से 2 घंटे आरक्षण की प्रक्रिया चली। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी की अध्यक्षता में उप-जिला निर्वाचन प्रीति दुर्गम ने शुरुआत की।
कुरूद, नगरी, मगरलोड, भखारा व आमदी पंचायत के वार्डों का आरक्षण
कुरूद 15 वार्ड- अजा वर्ग के लिए 1, अजजा वर्ग के लिए 2, ओबीसी के लिए 4 तथा अनारक्षित वर्ग के लिए 8 वार्ड आरक्षित हुए। इसमें अजा वर्ग के लिए जो वार्ड-4 आरक्षित हुए है, वह मुक्त है, जिसमें महिला-पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकते हैं। अजजा के 2 वार्डों में से वार्ड-10 मुक्त तथा 11 महिला के लिए आरक्षित है। 4 ओबीसी में से वार्ड -7 महिला वर्ग के लिए है। 8 अनारक्षित में से क्रमांक-9,12,15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
भखारा 15 वार्ड- आरक्षण में 2 अजा वार्ड-3 मुक्त, वार्ड-14 महिला वर्ग के लिए है। 1 अजजा के लिए आरक्षित है, जिसमें वार्ड -1 अजजा मुक्त, 4 ओबीसी में से वार्ड-10 महिला तथा वार्ड -7, 8, 12 मुक्त है। 8 अनारक्षित में से वार्ड-6, 9 और 15 तीनों महिला वर्ग के लिए हैं, बाकी अनारक्षित मुक्त हैं।
मगरलोड 15 वार्ड- अजा वर्ग के लिए 1 वार्ड आरक्षित हैं, जिसमें वार्ड -3 मुक्त है। अजजा वर्ग के लिए 1 वार्ड है, जो वार्ड -15 मुक्त है। ओबीसी वर्ग के लिए 5 वार्ड आरक्षित हैं। इसमें वार्ड-10, 15 महिला वर्ग के लिए है, बाकी वार्ड-8,12,13 मुक्त हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 8 वार्ड आरक्षित है, जिसमें से वार्ड-1, 4, 7 महिला के लिए है, बाकी अनारक्षित मुक्त है।
नगरी 15 वार्ड- अजा वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित है। यहां वार्ड-1 अजा मुक्त है। अजजा के लिए 4 वार्ड है, जिसमें वार्ड-12 महिला तथा वार्ड 2, 5, 14 अजजा मुक्त है। 2 ओबीसी वर्ग के लिए है। इसमें वार्ड-11 ओबीसी मुक्त तथा वार्ड-10 महिला वर्ग के लिए है। 8 अनारक्षित वार्ड है, जिसमें वार्ड-7, 8, 9 महिला के लिए है। बाकी शेष बचे वार्ड अनारक्षित मुक्त है।
आमदी 15 वार्ड- अजा वर्ग बाहुल्य नहीं होने के लिए 1 भी वार्ड इस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हुआ। 1 अजजा वर्ग के लिए है, जिसमें वार्ड-15 अजजा मुक्त हुआ। 6 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। इसमें वार्ड क्रमांक-3, 9 महिला के लिए है। अनारक्षित वर्ग के लिए 8 सीट है, जिसमें वार्ड क्रमांक-6, 10, 11 महिला के लिए है, बाकी अनारक्षित मुक्त है।