धमतरी

चेटीचंड जयंती पर महिलाएं निकालेगी 29 को स्कूटर रैली, बैठक कर तैयारी शुरू की
02-Mar-2025 3:09 PM
चेटीचंड जयंती पर महिलाएं निकालेगी 29 को स्कूटर रैली, बैठक कर तैयारी शुरू की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 2 मार्च।
सिन्ध शक्ति महिला संगठव के नेतृत्व में महिला स्कूटर रैली चेटीचंड के उपलक्ष में 29 मार्च को निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर सिंधी धर्मशाला में सिंध शक्ति महिला संगठन एवं पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

तय हुआ कि 29 तारीख को महिला स्कूटर रैली बिलाई माता मंदिर से घड़ी चौक तक आएगी। घड़ी चौक में महाआरती किया जाएगा। सभी महिलाएं सफेद सलवार कुर्ती और केसरिया रंग का ओढऩी रहेगा। जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। समापन सिंधी धर्मशाला आमापारा में होगा।

सिंधी पंचायत के मुखिया चंदू जसवानी ने कहा कि सिंधी समाज की महिलाओं में त्योहार को लेकर जागरूकता है। खासकर समाज में जो त्यौहार आता है, उसमें महिलाएं बढक़र भाग लेती है। रोमी सावलानी ने कहा की धमतरी शहर में लगभग 10 साल से स्कूटर रैली का महिलाओं के द्वारा निकाला जा रहा है। इष्ट देवता वरुण अवतार के रूप में झूलेलाल की जयंती पर निकाला जाता है। जगह-जगह स्वागत भी होगा। बैठक में सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष रामचंद्र वाधवानी, महेश राम राखियानी, अमर पिंजनी, संतोष तेजवानी, अशोक बुधवानी, बंटी वाधवानी, संजू गंगवानी,  प्रिया पंजवानी, सिंह शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष पार्वती वाधवानी, सचिव साक्षी वाधवानी,  उपाध्यक्ष रोमा आहूजा, शारदा चावला  उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट