धमतरी
3.50 क्विंटल की पालकी में निकली महाकाल की शाही यात्रा
27-Feb-2025 3:48 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 27 फरवरी। जिले के सभी शिवालयों में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव को जल चढ़ाने सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट गई। भगवान का जलाभिषेक करने महानदी तट से मंदिर तक 400 मीटर लंबी लाइन रही। डेढ़ से 2 घंटे तक लाइन में खड़े रहने पर श्रद्धालु महादेव को जल चढ़ा पाए।
बनियापारा वार्ड स्थित सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर से शाम 6.30 बजे 3.50 क्विंटल वजनी पालकी में महाकाल की शाही यात्रा निकाली। मंदिर से महाकाल की शाही पालकी बाजे-गाजे के साथ निकाली, जो शिव चौक, इतवारी बाजार, मराठापारा, सदर बाजार, मकई चौक होते हुए वापस महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। पालकी का वजन करीब 3.50 क्विंटल है, जिसे 10 से 12 भक्त अपने कंधे पर लेकर चल रहे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे