‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 अगस्त। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम गढ़सिवनी और जोबा में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कल रविवार को ग्राम गढ़सिवनी में सामुदायिक भवन, पानी टंकी निर्माण, पाइपलाइन विस्तारीकरण और ग्राम जोबा में नाली निर्माण व अहाता निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, सरपंच संघ अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, ढेलू निषाद, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य विक्रम महिलांग, कुणाल चंद्राकर, हेमन्त डडसेना, सचिन गायकवाड़, माणिक साहू, सरपंच जयश्री सोनकर, नरेंद्र साहू मौजूद थे।
इस दौरान संसदीय सचिव ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं की ओर प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने गांव में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि गांवों के विकास में कोई कमी नहीं हुई है। सडक़, पानी, बिजली, शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीणों की मांग के अनुसार कार्य कराए गए हैं। किसानों की खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाओं से खेती किसानी की ओर लोगों का फिर से झुकाव हो रहा है। कोडार बांध की नहरों में लाइनिंग का कार्य होने से टेल एरिया तक पानी पहुंचाने के साथ ही अतिरिक्त सिंचाई सुविधा किसानों को मिल रही है।
संसदीय सचिव ने ग्राम पंचायत गढ़सिवनी के ग्रामीणों की मांग पर स्कूल में सायकल स्टैंड के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधिका सोनकर, कमलेश सोनकर, कृष्ण कुमार साहू, तोमन सिंह ध्रुव, भुवन ध्रुव, श्यामलाल निषाद, पुनित निषाद, दिलीप साहू, मन्नू साहू, चंद्रशेखर पुष्पाकर,पीलूराम ध्रुव, रूपसिंह ध्रुव, रामू साहू, उत्तम साहू, लेखू साहू, मनोज ध्रुव, नरेश बंजारा, नंदकुमार, संतोष साहू, परमेश्वर साहू, उदेराम ध्रुव, टीकालाल यादव, गोपीचंद बघेल, गजल महिलांग, जानकी साहू, भुवनेश्वरी ध्रुव, ए मोंगराबाई, देवसिंह यादव,राजकुमार राजपूत, यादराम ध्रुव, केजउराम साहू, शिवप्रसाद बघेल, चेतन साहू, छन्नू साहू, लोचन साहू, समारू डहरिया, निरंजन ध्रुव, टीकाराम साहू, दुर्गेश साहू सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।