महासमुन्द

सरस्वती हाई स्कूल में राखी और थाल सज्जा प्रतियोगिता
31-Jul-2022 3:13 PM
सरस्वती हाई स्कूल में राखी और थाल सज्जा प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 जुलाई।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आगामी त्योहार रक्षाबंधन पर स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राखी और थाल सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन कल शनिवार को किया गया।
इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्णायक के तौर पर पहुंची विद्यालय की पूर्व प्राचार्य व आदर्श शिक्षा मंडल समिति की सदस्य संध्या शर्मा, प्राचार्य राजश्री ठाकुर, प्रधानाचार्य कृष्णा चंद्राकर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

राखी बनाओ प्रतियोगिता में शिशु वर्ग से प्रथम स्थान दोनिशा साहू, द्वितीय अनन्या यादव, तृतीय स्थान कीर्ति द्विवेदी रहीं। बाल वर्ग से प्रथम ऐश्वर्या चंद्राकर, द्वितीय विवेक गोस्वामी व तृतीय स्थान आदिल खान रहे। किशोर वर्ग से प्रथम स्थान साक्षी सिन्हा, द्वितीय रानू देवदास, तृतीय शीतल देवांगन। तरुण वर्ग से प्रथम स्थान सूरज प्रजापति, द्वितीय हिमांशु शर्मा व तृतीय स्थान शशि साहू ने प्राप्त किया। थाली सज्जा प्रतियोगिता में बाल वर्ग से प्रथम स्थान भूमिका यदु, द्वितीय वर्षा कन्नौजे व तृतीय स्थान लीना साहू, रहे। किशोर वर्ग से प्रथम स्थान शिवानी धीवर, द्वितीय स्थान भूमिका ध्रुव व तृतीय श्वेता सिन्हा रहे।

इसी तरह तरुण वर्ग से प्रथम स्थान सूरज प्रजापति, द्वितीय स्थान प्रियम साहू, तृतीय स्थान सुमन साहू ने प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय की बालिका शिक्षा प्रभारी दुर्गेश नंदिनी चंद्राकर, बालिका शिक्षा सहायक मनोज साहू, अनुराधा चंद्राकर, तारिणी गोस्वामी, शीतल तिवारी, सरोजनी साव, नम्रता कनौजे, मोनल साहू, तनुजा साहू के साथ अन्य शामिल रहे।
 


अन्य पोस्ट