महासमुन्द

कल फिर 29 कोरोना मरीजों की पुष्टि
31-Jul-2022 2:52 PM
कल फिर 29 कोरोना मरीजों की पुष्टि

महासमुंद, 31 जुलाई। जिले में शनिवार को 427 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 29 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं 30 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 159 है। संक्रमितों में 2 जिला अस्पताल, 1 महासमुंद ब्लॉक, 4 पिथौरा, 7 बसना और सर्वाधिक 15 संक्रमित सरायपाली ब्लॉक से मिले हैं। सभी मरीजों का स्वास्थ्य ठीक है और उनका इलाज होम क्वारंटाइन में किया जा रहा है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 378 सैंपलों की जांच में 25 संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 6.35 फीसदी थी। कल शनिवार को यह बढक़र 6.79 फीसदी हो गया। पिछले सप्ताह भर से रोजाना होने वाली जांच की संख्या में विभाग बढ़ोतरी नहीं कर पा रहा है।

मालूम हो कि बता दें कि जून से लेकर अब तक महासमुंद में कुल 361 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें जून माह में सिर्फ 21 संक्रमित ही शामिल हैं। बाकी के 340 संक्रमित जुलाई माह के 30 दिनों में मिले हैं। गौरतलब है कि जिले में हाल ही में रोजाना कोरोना संक्रमण दर में बढ़ोतरी हो रही है। कुछ दिनों को ही छोडक़र बाकी सभी दिनों में संक्रमण दर लगभग 5 फ ीसदी या इससे अधिक ही रही है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिला मुख्यालय में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व अन्य जरूरी कदमों का पालन ही नहीं हो रहा है। बाजार सहित भीड़ वाली जगहों पर लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं।
वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पा रहा।


अन्य पोस्ट