मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों ने की प्रयासों की सराहना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अगस्त। महासमुंद मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन एनएमसी से सौ सीटों के लिए मान्यता मिलने पर विभिन्न संगठनों द्वारा संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को लड्डुओं से तौलकर अभिनंदन किया गया। कल मंगलवार को चैम्बर ऑफ कॉमर्स, जिला दवा विक्रेता संघ, मार्केट व्यवसायी संघ, छात्र संगठन, नागरिक मंच महासमुंद, चन्द्रनाहू शिक्षण समिति, ओलम्पिक संघ सहित विभिन्न संगठनों द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का मेडिकल कॉलेज की मान्यता दिलाने के लिए किए गए सराहनीय प्रयास पर स्वागत करते हुए अभिनंदन किया गया।
इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को लड्डुओं से तौला गया। बाद इसके टाउन हाल में चैम्बर ऑफ कॉमर्स, जिला दवा विक्रेता संघए मार्केट व्यवसायी संघ, छात्र संगठन, नागरिक मंच महासमुंद, चन्द्रनाहू शिक्षण समिति, ओलम्पिक संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मेडिकल कॉलेज की मान्यता मिलने पर कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने के साथ ही चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति और उंचाईयों को गति मिलेगी।
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मेडिकल की स्वीकृति मिलने और मान्यता मिलने के बीच में किए गए अपने प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि सबसे पहले जमीन का आबंटन कराया गया। बाद इसके कॉलेज में सेटअप के साथ ही मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए राज्य शासन की ओर हॉस्पिटल का निर्धारण कराया गया। चिकित्सों की तैनाती व आवश्यक संसाधन जुटाने हरसंभव प्रयास किया गया। विधायक निधि से मेडिकल कॉलेज को 23 लाख रुपए देने के साथ ही डीएमएफ फंड से राशि दिलवाई गई है। एनएमसी के नाम्र्स को पूरा कराने लगातार मानीटरिंग करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के संर्पक में रहे। तब जाकर एनएमसी से महासमुंद कॉलेज को सौ सीटों की मान्यता मिल सकी है।
उन्होंने अभिनंदन के लिए नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने विधायक चुनकर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के संजय शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन महिला नागरिक बैंक की अध्यक्ष अरूणा शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर,अनिता रावटे, सेवनलाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, भूपेश पोपट, ढेलू निषाद, शम्भू साहू, खिलावन बघेल, खिलावन साहू, गोविंद साहू, सुनीता देवव्रत चंद्राकर,प्रमोद तिवारी, योगेश गंडेचा, विनोद चंद्राकर,डॉ नकवी, मनोज मालू, अशोक शर्मा, प्रकाश आजमानी, इमरान अली, तारा चंद्राकर, साधना सिंह नैनी, ब्रजेन चंद्राकर,ममता चंद्राकर, बबलू हरपाल, दीपक ठाकुर, सूरज नायक, बबलू महानंद, रामकुमार साहू, सती साहू, कमल लुनिया, अरुण चंद्राकर,वीरेंद्र चंद्राकर, राजेंन्द्र चंद्राकर, हार्दिक सोना, लमकेश्वर साहू, जब्बर चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, हरदेव ढिल्लो, योजना सिंग, गौरव चंद्राकर, सोमेश दवे, द्रोण चंद्राकर, भरत ठाकुर,किशन देवांगन, सोनू राज, अतुल गुप्ता, इमरान कुरैशी, राजू दीवान, कमलेश चंद्राकर, आलोक नायक, छन्नू साहू, नितेन्द्र बेनर्जी, गौतम सिन्हा, निखिल चंद्राकर,निर्मल जैन, चमन चंद्राकर, कुलेश्वर ठाकुर, हेमन्त डडसेना, राजू साहू, लीलू साहू, राजू यादव, ओमप्रकाश यादव, कपिल साहू, आवेज खान, माणिक साहू, सचिन गायकवाड, अरसी अनवर, इमरान कुरैशी, शकुन चंद्राकर, लक्ष्मी सोनी सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
(संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का कार्यक्रम में पहुंचने से पहले शहर में जगह.जगह आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। बस स्टैंड से नागरिकों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का स्वागत करते हुए टाउन हाल तक लाया गया। बस स्टैंड के पास विनोद चंद्राकर फैंस क्लब, पुराने सैफी पेट्रोल पंप के पास कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष व सदस्यों तथा किसानों ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। बाद इसके कांग्रेस भवन के पास जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर की अगुवाई में स्वागत किया गया। नगरपालिका के पास तथा जनपद के पास जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू व सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर की अगुवाई जनपद सदस्योंए सरपंचों व सचिवों ने स्वागत किया।