महासमुन्द

झुलसा रही धूप में रोपा का काम जारी
02-Aug-2022 9:40 AM
झुलसा रही धूप में रोपा का काम जारी

महासमुंद, 1 अगस्त। पिछले दो तीन दिनों से जेत धूप लोगों को झुलसाने लगी है। 35-40 डिग्री धूप में भी किसान खेतों में धरहा लगाने का काम जारी रखे हुए हैं। किसानों की मानें तो खेतों में पिछले दिनों बारिश का पानी जमा है और धूप से धान के पौधों में बीमार नहीं होंगे। किसानों की मानें तो पिछले 6 साल में इस साल ऐसा पहली बार हुआ है जब जिले में जुलाई माह में ज्यादा बारिश हुई है। 

इस माह 452.9 मिमी ज्यादा पानी गिर चुका है। जबकि पिछले साल 295 मिमी वर्षा जुलाई माह में हुई थी। इस साल मानसून देरी से आने के कारण शुरुआत में आषाढ़ महीने में उम्मीद से कम बारिश हुई है। लेकिन आषाढ़ के अंत व सावन महीने की शुरुआत ने कोटा पूरा कर दिया। रुक-रुककर हो रही बारिश से धान की फसल को फायदा होने से किसान खुश हैं। 
 


अन्य पोस्ट