महासमुन्द
विचाराधीन बंदियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही की प्रक्रिया शुरू
31-Jul-2022 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अब विचाराधीन बंदियों से गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कल शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट न्यायालय लीलाधर सारथी ने एनडीपीएस के विचाराधीन बंदी पुकेश्वर देवांगन के प्रकरण में साक्षी प्रधान आरक्षक कृपाराम साहू की गवाही ली। जिला जेल अधीक्षक से कनेक्टर के जरिए कार्रवाई संपादित हुई। आगे अब हाईकोर्ट के निर्देश पर विचाराधीन बंदियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रकरण पर सुनवाई व गवाही के कार्रवाई संपादित होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे