‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 जुलाई। छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 5 दिवसीय धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है। कल दूसरे दिन भी
मंगलवार को होने वाले कलेक्टर जन चौपाल व उत्पीडऩ संबंधी प्रकरणों की सुनवाई नहीं हो सकी। मंगलवार ही इस मामले की सुनवाई छग राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक करने वाली थी, लेकिन हड़ताल की वजह से काम प्रभावित रहा। हड़ताल का आज तीसरा है, लेकिन मांगों पर सरकार विचार नहीं कर रही है। इसके चलते आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हड़ताल के कारण आज तीसरे दिन भी शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, जनपद पंचायत, कृषि, फॉरेस्ट, महिला बाल विकास, नगर पालिका सिंचाई विभाग व अन्य विभागों के कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे हुए मालूम हो कि छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और मकान भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर आंदोलन के दूसरे दिन हजारों की संख्या में कर्मचारी अधिकारी लोहिया चौक में एकत्र होकर सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति का विरोध करते हुये जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। फेडरेशन के सह संयोजक टेकराम सेन सहित फेडरेशन के पदाधिकारी एवं विभिन्न संगठन के संगठन प्रमुखों ने एक स्वर में कहा है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरुप मकान किराया नहीं मिलने पर अगस्त में अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने के लिए बाध्य होंगे।
गौरतलब है कि महासमुंद जिले में महिलाओं के उत्पीडऩ से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई 26 जुलाई को सुबह 11 बजे से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक व सदस्यों द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहुत थी। इस सुनवाई के लिए सभी पक्षकार को समय भी दिया गया था, लेकिन हड़ताल के कारण सभी पक्षकारों को मना कर दिया गया। कल कलेक्टर जन चौपाल भी नहीं हो पाई।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के इस दो सूत्रीय मांगों के आंदोलन में प्रदेश राजपत्रित तृतीय वर्ग, शिक्षक संघ, लिपिक संघ, वाहन
चालक, लघुवेतन, राज्य कर्मचारी डिप्लोमा इंजीनियर्स अपाक्स, अजाक्स, शिक्षक फेडरेशन, चतुर्थ वर्ग, पशु चिकित्सा, वन कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य
एवं बहु उद्देशीय, राजस्व निरीक्षक, तकनीकी, पटवारी, व्याख्याता, पर्यवेक्षक संघ, स्वास्थ्य संयोजक, कृषि विस्तार अधिकारी, आरएम, सहायक
शिक्षक फेडरेशन, शारीरिक शिक्षा, पंचायत सचिव, वन राजपत्रित पंचायत करारोपण सहित 76 संगठनों का समर्थन प्राप्त है।
आज के धरने में दीपाली वर्मा, वीणा साहू, रेवती सिंह, पूनम निषाद, भूपेश्वरी साहू, लता साहू, द्रोपति ठाकुर, भारती सिंह, अनुसुइया,
गुलशन कुमार, रश्मि, दमयंती दास, लक्ष्मी चंद्राकर, शबीना खान, संतु चंद्राकर, योगेश्वरी परिया, चंद्रिका दीवान, सुनीता सोनी, इंद्रमणि, भूपेश्वरी
साहू, ओम कुमारी पटेल, सूरत पांडे, आनंद कुमार यादव, चंद्रप्रकाश ठाकुर, शिवकुमार साहू, सत्येंद्र चंद्राकर, सुनील साहू, विजय शर्मा, अरुण
शुक्ला, केआर ध्रुव, आरआर ठाकुर, एचआर दीवान, सुब्रत साहू, चंद्रकांता साहू, हिना सेन, संयोजक भीमसेन चंद्राकर, संरक्षक भैयाराम चंद्राकर,
सह संयोजक प्रकाश बघेल, सचिव आरके बुनकर, कोषाध्यक्ष डीएन टंडन के साथ अन्य मौजूद हैं।