महासमुन्द

लमकेनी में दो पक्षों में मारपीट
01-Aug-2022 8:29 PM
लमकेनी में दो  पक्षों में मारपीट

महासमुंद, 1 अगस्त। बागबाहरा के ग्राम लमकेनी में नातियों को डाटनें की बात को लेर दो पक्षों में मारपीट हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद काउंटर केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार ग्राम लमकेनी निवासी मिन्नू राम बरिहा ने पुलिस को बताया है कि बीते 28 जुलाई की शाम करीब 7 बजे घर के दरवाजे के पास खड़े अपने नातियों को डांट रहा था। उसी समय धरम बरिहा, कृष्णा बरिहा और गौरीशंकर बरिहा ने बच्चों को डांट रहे हो कहकर मारपीट की। 

दूसरे पक्ष से धरम बरिहा ने पुलिस को बताया कि बीते 28 जुलाई की शाम वह अपने घर में था। उसी समय घर के बाहर से झगड़े की आवाज आई। वह अपने घर के बाहर जाकर देखा तो उसका पुत्र धनराज बरिहा और उसका दोस्त भीखम पहाटिया को पड़ोसी मिन्नू राम बरिहा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर रहा था।

वह बीच-बचाव करने गया तो जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डा लेकर मारने की कोशिश की। 
 


अन्य पोस्ट