‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 3 अक्टूबर। कुरुद में विगत 27 वर्षों से एकीकृत दशहरा मनाने की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए दशहरा महोत्सव 2026 की तैयारी के लिए नगरपालिका एवं दशहरा समिति की बैठक हुई। जिसमें सदस्यों के सुझाव पर 11 से 20 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के बेस्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया।
नगरपालिका कुरूद के सभागार में आयोजित बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, नगर दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, कर्ताधर्ता भानु चन्द्राकर एवं अन्य सदस्यों की मौजूदगी में विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि आयोजन समिति प्रभारियों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को यथावत रखा जाए। आयोजन समिति संरक्षक विधायक अजय चन्द्राकर एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से इस बार 11 अक्टूबर को कविता वासनिक कृत अनुराग धारा, 12 को भूपेन्द्र साहू कृत रंग सरोवर, 13 को दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा, 15 को सुनील तिवारी नाइट, 17 को चन्द्रभूषण वर्मा कृत महतारी लोक कला मंच एवं 20 अक्टूबर को मेलाडी हिन्दी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाए।
दशहरा समिति अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने बताया कि विधायक के मार्गदर्शन, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से होने वाले कुरूद दशहरा महोत्सव की ख्याति पुरे छत्तीसगढ़ में अलग पहचान बना चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी नवरात्रि के पहले दिन से विजयदशमी तक उच्च कोटि के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया है। नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने स्थानीय प्रशासन से पूरा सहयोग का भरोसा दिलाते हुए समिति में नये युवा सदस्यों को जोडऩे की सलाह दी। पूरे आयोजन की सफलता में महासचिव भानु चन्द्राकर ने बताया कि हमेशा की तरह अबकी बार भी महोत्सव में मीना बाजार से लेकर अभिव्यक्ति कला मंच द्वारा राम-रावण संवाद की तैयारियाँ शुरू कर दी गई है।
मैदान सुसज्जित करने का काम नगरपालिका कुरूद द्वारा किया जायेगा। अन्य कार्यों के लिए अलग अलग उपसमिति और प्रभारी बनाये गये हैं। इस अवसर पर मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, सितेश सिन्हा खिलेश्वर देवांगन, महावीर साहु, सुनील चन्द्राकर, मुलचंद सिन्हा, रामेश्वर ध्रुव, पिटूँ चन्द्राकर, खिलेन्द्र चन्द्राकर, भारत भूषण, मालकराम साहु, सुरेन्द्र सिन्हा, शेखर चन्द्राकर, भोजराज चन्द्राकर, प्रभात बैस, अजय कुमार, किशोर यादव, कमल शर्मा, बादल चन्द्राकर, संतोष बैस, संजु चन्द्राकर, रवि चुनमुन, मुकेश पवार, जितेंद्र चन्द्राकर, श्रवण साहु, चंदन शर्मा सहित निकाय कर्मी मौजूद थे।