धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 3 अक्टूबर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा राष्ट्रपिता गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिसके तहत दोनों महापुरुषों के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
2 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के इन दोनों महान सपूतों की जयंती मनाने इक_ा हुए कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला ने कहा कि बापू ने हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सत्य, अहिंसा के मार्ग में चल अपने अधिकारों के लिए लडऩा सिखाया है। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी से देशसेवा का संदेश दिया है।
जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर ने कहा कि गाँधी और शास्त्री के विचारों को आत्मशात कर कांग्रेस ने शांति और सदभावना युक्त भारत का निर्माण किया है। लेकिन आज की मौजूदा व्यवस्था में गांधीवादी विचारों का खूला उल्लघंन होता देख फिर से देश को गांधी और शास्त्री जैसे नेताओं की जरूरत महसूस हो रही है।
इस कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी लगी बापू की प्रतिमा में माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर तपन चंद्राकर, आशीष शर्मा, रामेश्वर साहू, कामराय साहू, मनोज अग्रवाल, रजत चंद्राकर, अर्जुन ध्रुव, उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, रोशन जांगड़े, पंकज जोशी, लव चंद्राकर, लेखराम साहू, संतोष प्रजापति, रवि शर्मा, पप्पू राजपूत, गुरुदेव महिपाल, खेमराज चंद्राकर, उमेश साहू, तूकेश साहू आदि कांग्रेसी मौजूद थे।