धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 7 अक्टूबर। बस्तर प्रवास के दौरान पहली बार कुरुद आगमन होने पर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके काफिले में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, राज्यसभा सांसद फूलोंदेवी नेताम, जिलाध्यक्ष तारणी चन्द्राकर आदि वरिष्ठ नेता शामिल थे।
बुधवार को राजधानी से बस्तर के लिए निकले छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री भगत का प्रथम कुरुद आगमन हुआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद, भखारा एवं मगरलोड के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर की उपस्थिति में उनका जोशीला स्वागत किया गया।
जलपान के बीच प्रदेश प्रभारी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों से चर्चा करते हुए देश में वोट चोरी से लेकर प्रदेश की बदहाल व्यवस्था के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कांग्रेसजनों को जागृत करते हुए कहा कि संविधान और देश प्रदेश की रक्षा के लिए आप सभी को अभी से अपने काम में लगना पड़ेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, लेखराम साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, तपन चंद्राकर, प्रभातराव, राजकुमारी दीवान, ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला, होमेंद्र साहू, बसंत साहू, आशीष शर्मा, रामेश्वर साहू, प्रमोद, राजू साहू, डुमेश साहू, देवव्रत साहू, कामराय साहू, जानसिंह यादव, राघवेंद्र सोनी, उत्तम, योगेश साहू, नरेंद्र सोनवानी, पंकज जोशी, गुरुदेव महिपाल, मनोज अग्रवाल, हेमंत नौरंगे, रुद्रनाथ साहू, रोशन चंद्राकर, विश्वनाथ साहू, स्मिता सिंह, योगेश साहू, कुलदीप कश्यप, रूपेश चंद्राकर, काशीराम कंवर, जगतपाल साहू आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।