धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 4 अक्टूबर। राइस मिल में काम करने वाली एक रेजा पर उसके कथित प्रेमी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान आज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था अब उस पर हत्या का मामला दर्ज होगा।
ज्ञात हो कि 2 अक्टूबर को कुरूद के बाला जी राइस मिल में कोंडागांव क्षेत्र की रहने वाली युवती संजीता मंडावी काम के बाद अपने कमरे में सो रही थी। तभी उसका कथित प्रेमी ने किसी बात को लेकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीचबचाव करने आई सहेली को देख युवक पेट में फंसे चाकू को छोडक़र भाग गया। राइस मिल कर्मचारियों ने गंभीर रूप से घायल युवती को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज हेतु धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसी दिन बंजारी-भाठागांव निवासी दुलेश्वर पिता लक्ष्मीप्रसाद टंडन (23) को दूसरे युवक से बातचीत करती हो कहकर दुर्भावना रखते हुए कमरे में घुसा, जिसे देख उसकी सहेली ने उसे निकाला। वहीं जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को अस्पताल में युवती की मौत हो गई। पुलिस अब हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही करेगी।