धमतरी

कुरुद के पूर्व नपं अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत
30-Sep-2026 6:56 PM
कुरुद के पूर्व नपं अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 30 सितंबर। कांग्रेस नेता एवं नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने अपने ही एक पारिवारिक सदस्य पर जान से मारने की धमकी और रुपए और सोने की मांग करने का आरोप पुलिस में लिखित शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कुरूद पुलिस एवं एसपी धमतरी से लिखित फरियाद करते हुए पूर्व नपं अध्यक्ष संजय तपन चन्द्राकर ने बताया है कि  21 सितंबर को दोपहर कुर्मीपारा कुरुद निवासी एक रिश्तेदार ने फोन कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फोन पर उससे 70 हजार रुपए और सोने देने की मांग की गई तथा मांग पूरी नहीं करने पर जान से मरवा देने की धमकी दी गई। साथ ही उसकी दोनों बेटियां, जो बाहर पढ़ती हैं, उन्हें उठवा देने और कुछ भी करवा देने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस नेता ने बताया कि धमकी के बाद वह स्वयं और परिवार की सुरक्षा को लेकर डरे हुए है। उसी दिन शाम जब वह स्कूटी से तहसील कार्यालय गली की ओर जा रहा थे, तब कुछ बाइक सवार  पीछा करने लगे। इससे वह और भयभीत हो गये हैं। उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी परिवारिक सदस्यों के अलावा पार्षद उत्तम साहू और पप्पू राजपूत को भी दी है। पूर्व नपं अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने तथा स्वयं और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओपी रागनी मिश्रा ने बताया कि कुरूद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष से जान से मारने की धमकी एवं रकम तथा सोने की मांग संबधी आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है।

 शिकायत जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जावेगी।।


अन्य पोस्ट