‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितम्बर। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (पीओपी) शुल्क ढांचे में संशोधन किया है, जो 1 अक्टूबर 26 से लागू होगा।
इसके मुताबिक नया एनपीएस खाता खोलने पर ?200 का वन-टाइम ऑनबोर्डिंग चार्ज लगेगा। इसे 50 रूपए प्रति तिमाही के हिसाब से यूनिट्स काटकर वसूला जाएगा ।सक्रिय खातों पर कुल प्रबंधित परिसंपत्ति ( एसेट्स अंडर मैनेजमेंट ) का 0.20' वार्षिक क्कशक्क चार्ज लगेगा, जिसे एन?एवी के जरिए समायोजित किया जाएगा।यदि कार्मिक ई एनपीएस या डी रेमिट के जरिए सीधे खाता खोलते और योगदान करते हैं, तो आप कई पीओपी शुल्कों से बच सकते हैं। हालांकि, जो लोग शुरुआत में पीओपी के जरिए जुड़ते हैं, उन्हें निर्धारित पीओपी शुल्क देना होगा।निष्क्रिय निष्क्रिय या डोरमेंट खातों पर कोई वार्षिक पीओपी चार्ज नहीं लिया जाएगा।न् एनपीएस खाते में जुड़ते समय न्यूनतम योगदान 250रूपए और बाद के योगदान के लिए न्यूनतम राशि 10 रूपए ही रहेगी। कहा जा रहा है कि नेशनल पेंशन सिस्टम में इंवेस्ट करने वालों के लिए स्कीम चुनना अब पहले के मुकाबले आसान हो सकता है।
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने एनपीएस की अलग-अलग स्कीम को कैटेगराइज करने और उनसे जुड़ी जानकारी दिखाने के लिए नया ढांचा लागू किया है।इसके तहत इंवेस्टर्स को किसी स्कीम में इक्विटी यानी शेयरों में इंवेस्टमेंट की हिस्सेदारी, रिस्क, रिटर्न, फीस और बेंचमार्क जैसी जानकारी एक समान तरीके से दिखाई जाएगी।
इसके अलावा 1 अक्टूबर 2026 से पॉइंट ऑफ प्रेजेंस ( पीओपी) के जरिए नया खाता खुलवाने पर हर परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर के लिए ?200 का वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस लगेगा.
यह रकम एक साथ खाते से नहीं काटी जाएगी. केंद्रीय रिकॉर्ड रखने वाली एजेंसियां हर तिमाही ?50 के हिसाब से यूनिट रद्द करके इस फीस की वसूली करेंगी। खाता खुलने की प्रक्रिया पूरी होने वाली तिमाही के अगले महीने में यह रकम क्कशक्क को दी जाएगी।
5 कैटेगरी में बांटी जाएंगी स्कीम्स
पीएफआरडीए ने 28 अगस्त 2026 को जारी सर्कुलर में एनपीएस स्कीम की नई कैटेगरी तय की हैं। नई व्यवस्था में मुख्य रूप से शेयरों में निवेश की हिस्सेदारी के आधार पर स्कीम को पांच कैटेगरी में रखा जाएगा।
कैटेगरी ्र: 80-100' इक्विटी, वेरी हाई रिस्क कैटेगरी : 60-80' इक्विटी, हाई रिस्क कैटेगरी : 35-60' इक्विटी, मीडियम रिस्क
कैटेगरी : 10-35' इक्विटी, रिलेटिवली लो रिस्क कैटेगरी : 0-10' इक्विटी, डेट-फंडेड इंवेस्टमेंट
खाताधारकों पर क्या असर?
नई व्यवस्था का उद्देश्य मुख्य रूप से स्कीम के नाम, क्लासिफिकेशन और जानकारी दिखाने के तरीके को एक जैसा करना है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े खातों पर ये नए क्लासिफिकेशन रूल लागू नहीं होंगे। अन्य मौजूदा हृक्कस् खाताधारकों के लिए स्कीम का नाम या कैटेगरी बदलने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें अपने आप कोई नया निवेश फैसला लेना होगा. हालांकि, अगर उनकी स्कीम में बदलाव, रिस्ट्रक्चरिंग या मर्जर होता है, तो उन्हें इसकी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए।