रायपुर

जंगल में प्लास्टिक फेंकने वाले पर्यटकों को भरना पड़ेगा लाखों का जुर्माना
02-Sep-2026 6:19 PM
जंगल में प्लास्टिक फेंकने वाले पर्यटकों को भरना पड़ेगा लाखों का जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 सितंबर। आने वाले अक्टूबर से शुरू हो रहे पिकनिक सीजऩ भारी पड़ सकती है?।वीकेंड और छुट्टियों के दौरान पिकनिक मनाने आने वाले लोगों द्वारा जंगलों और नदी तटों के पास भारी मात्रा में अनियंत्रित प्लास्टिक कचरा छोड़ दिया जाता है। अब ऐसे पर्यटकों की खैर नहीं। उन्हें लाखों का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उद्यानों, टाइगर रिजर्व और अभयारण्यों (संरक्षित वनों) को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने के लिए वन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। वनों और वन्यजीवों को प्लास्टिक के खतरों से बचाने के लिए वन क्षेत्र में पर्यटकों द्वारा कचरा फैलाने पर अब सीधे जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान लागू किया गया है। इस व्यवस्था के तहत मैदानी अमले जैसे फारेस्ट गार्ड और डिप्टी रेंजर को सीधे कार्रवाई करने के अधिकार सौंपे गए हैं।

यह मैदानी अमला न्यूनतम 500 से 1 लाख रुपए तक का जुर्माना ले सकेगा। इसके बाद भी दोबारा प्लास्टिक कचरा फैलाने पर जुर्माना दोगुना लिया जाएगा।  पहली बार फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक) और डिप्टी रेंजर (उप-वनक्षेत्रपाल) को मौके पर ही जुर्माना वसूलने का कानूनी अधिकार दिया गया है।छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य और उनके बफर जोन में यह नियम कड़ाई से लागू रहेगा।

 इसके लिए पर्यटकों के वाहनों और सफारी जिप्सियों की प्रवेश द्वारों (परमिट पॉइंट्स) पर गहन तलाशी ली जाएगी। सिंगल-यूज प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन बैग, वेफर्स/स्नैक्स के रैपर और गुटखा-पान मसाला के प्लास्टिक पाउच ले जाने पर रोक लगाई गई है। पर्यटकों को केवल पुनर्चक्रण योग्य कपड़े या कागज के थैले ले जाने की ही अनुमति दी जा रही है।वनों में प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर खतरेवन क्षेत्रों में बढ़ते पर्यावरण संकट को देखते हुए यह कदम उठाया गया है? जिसके कारण  हिरण, बारहसिंघा, भालू और अन्य जंगली जानवर खाने के लालच में प्लास्टिक और पॉलिथीन चबा जाते हैं, जिससे उनके पेट में ब्लॉकेज होने से मौत हो जाती है। साथ ही वनों की मिट्टी में प्लास्टिक के सडऩे  न होने के कारण माइक्रोप्लास्टिक प्राकृतिक जल स्रोतों और जमीन में मिल रहे हैं, जिससे पेड़-पौधों के विकास पर असर पड़ रहा है।


अन्य पोस्ट