रायपुर

पड़ोसी राज्यों से नशीली गोलियां, गांजा तस्करी जारी अपराध अनियंत्रित-आप
03-Sep-2026 7:01 PM
पड़ोसी राज्यों से नशीली गोलियां, गांजा तस्करी जारी अपराध अनियंत्रित-आप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 सितंबर। छत्तीसगढ़  में पड़ोसी राज्यों से नशीली गोलियां तस्करी करने वाले तथा गांजा तस्करी करने वाले सक्रिय हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि एक दैनिक वेतन भोगी शासकीय कर्मचारी पर 18 चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अपराधी दो पीढ़ी से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त है। दोनों सरकारों ने उन पर शिकंजा नहीं कस पाया। आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा कि पुलिस केवल चौकियों में चेकिंग, वाहनों में हेलमेट के नाम पर वसूली में ही व्यस्त है।  पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता एवं महासचिव सूरज उपाध्याय, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, नंदन कुमार सिंह परमानंद जांगड़े कलावती मारको, सागर क्षीरसागर, महेंद्र बिसेन नवनीत नंदे, अजीम खांन, कुलदीप खनूजा,इमरान खांन, आर एस ठाकुर, शिव शर्मा, नरेंद्र ठाकुर आदि नेताओं ने गृह मंत्री से मांग की है कि तत्काल कानून व्यवस्था की स्थिति सुधार किया जाए अन्यथा  7 सितंबर को प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के नेतृत्व में प्रदर्शन विरोध किया जाएगा।


अन्य पोस्ट