रायपुर

पर्यटन मंडल की क्लोन वेबसाइट, दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट के नाम पर एडवांस बुकिंग कर ठगी
04-Sep-2026 5:56 PM
पर्यटन मंडल की क्लोन वेबसाइट, दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट के नाम पर एडवांस बुकिंग कर ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 सितंबर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का फर्जी वेबसाइट बनाकर दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट, चित्रकोट के नाम से  रिसॉर्ट में कमरा बुक करा एडवांस लेकर लोगों से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पर्यटन मंडल ने प्राप्त शिकायतों के बाद तेलीबांधा थाना में इसकी लिखित शिकायत दी है।  पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

शिकायत में बताया गया है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट के नाम से एक क्लोन/फर्जी वेबसाइट तैयार की थी। शिकायत में फर्जी वेबसाइट के रूप में dandamilu&uryresort.online के नाम से साइट का संचालन किया जा रहा है।  

 पर्यटन मंडल के अधिकारी दिनेश ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट पर मंडल के आधिकारिक लोगो, दंडामी रिसॉर्ट के फोटो और अधिकारियों/प्रबंधन से संबंधित पदनामों का  गलत इस्तेमाल किया। इससे वेबसाइट देखने वाले लोगों को उसके आधिकारिक होने का भ्रम पैदा होने की आशंका जताई गई है। आरोपी गूगल सर्च के माध्यम से रिसॉर्ट की जानकारी या बुकिंग तलाशने वाले पर्यटकों को निशाना बनाते थे। पर्यटकों को फर्जी वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प दिया जाता और एडवांस बुकिंग के रूप में मोटी रकम वसूला जा रहा था।

पर्यटन मंडल ने अपनी शिकायत में कहा है कि हाल के दिनों में बस्तर प्रवास के दौरान कुछ पर्यटकों के साथ इस तरह की वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आई हैं। भुगतान करने के बाद पर्यटकों को जब  रिसॉर्ट से संपर्क या बुकिंग की जानकारी ली तब स्थिति का पता चला।

शिकायत में फर्जी वेबसाइट और प्रतिरूपण के जरिए ठगी को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ष्ठ तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध बताया गया है। पुलिस ने शिकायत की जांच कर धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर  लिया है।

अब पुलिस की जांच में फर्जी वेबसाइट तैयार करने वाले लोगों, उसके संचालन से जुड़े व्यक्तियों, भुगतान प्राप्त करने वाले खातों और मोबाइल नंबरों की जानकार जुटाई जा रही है।

पर्यटन मंडल ने पुलिस से फर्जी वेबसाइट को तत्काल बंद/ब्लॉक कराने के लिए संबंधित डोमेन रजिस्ट्रार और होस्टिंग प्रदाता से कार्रवाई कराने की मांग की है।

 जुड़े बैंक खातों और PI ID की जानकारी जुटाकर उन्हें फ्रीज करने तथा आरोपियों के मोबाइल और व्हाट्सऐप नंबरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • सरकारी लोगो और तस्वीरों का गलत उपयोग
  • वेबसाइट का फेक आईडी, बैंक अकाउंट
  • पिछले कई दिनों से चल रहा था क्लोन वेबसाइट

अन्य पोस्ट