रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वाइनफ्लू के 38, कोरोना के दो मरीज़ एक्टिव
03-Sep-2026 7:03 PM
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वाइनफ्लू के 38, कोरोना के दो मरीज़ एक्टिव

रायपुर, 3 सितंबर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रदेश में स्वाइन फ्लू के अब तक 152 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 मरीज एक्टिव हैं। वहीं कोरोना के भी दो मरीज मिले हैं। इस पर उनका कहना है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं।  कोरोना से निपटने के लिए पहले लगे डोज़ेस की वजह से शरीर में पर्याप्त इम्यून पॉवर बनी हुई है। जिला अस्पताल मेकाहारा में जांच की पूरी व्यवस्था की गई है।


अन्य पोस्ट