रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। शहर में शाम होते ही नशेडिय़ों का आतंक देखने को मिला है। आए दिन लोगों का रास्ता रोककर शराब और अन्य नशा करने के लिए लोगों के साथ विवाद करते है। विरोध करने पर मारपीट और चाकू बाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एैसा ही दो मामने टिकरापारा और गुढिय़ारी थाना में दर्ज हुए हैं। जिनमें नशेडिय़ों ने शराब के लिए पैसा नहीं देने पर कबाड़ी और आटो चालक के साथ मारपीट कर दी। उसपर डंडा और राड से हमला किया गया।
मठपुरैना में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवकों ने एक कबाड़ी संचालक और उसके भाई से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी।
इसकी शिकायत सुमित कश्यप ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि बुधवार शाम वह त्रिमूर्ति मंदिर के सामने ठेले को पेंट कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के हेमंत निषाद उर्फ पारले, राज निषाद और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।
पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने एक राय होकर सुमित के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दे हाथ-मुक्के, गैस पाइप, रेगुलेटर और रॉड से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई अभय कश्यप के साथ भी मारपीट की गई।
इधर गुढिय़ारी के कचरा चौक के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर तीन लडक़ोंं ने ऑटो चालक से मारपीट कर दिया। गुढिय़ारी निवासी राज कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। उसने बताया कि कल शाम वह कचरा चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान उमाशंकर निषाद, गुलशन सेन और दीपेश ठाकुर उर्फ टोपू वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।
जिसे मना करने पपर तीनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।