रायपुर

जेवर बनाने 24 लाख का गोल्ड लेकर कारीगर पश्चिम बंगाल भागा, अमानत में खयानत
02-Sep-2026 6:20 PM
जेवर बनाने 24 लाख का गोल्ड लेकर कारीगर पश्चिम बंगाल भागा, अमानत में खयानत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 सितंबर। जेवर बनाने के नाम पर 24 लाख का फाइन गोल्ड लेकर कारीगर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शुभांकर हलदर के खिलाफ धारा 316(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

तापस सामंता निवासी टिकरापारा, रायपुर ने बताया कि उनकी मां महालक्ष्मी ज्वेलरी  के नाम से सोनी सदन, बूढ़ापारा में वर्कशॉप है। वह 20 वर्षों से ज्वेलरी व्यवसाय कर रहा हैैं। शुभांकर हलदर ज्वेलरी कारीगरी का काम करता था और पहले भी सामंता से फाइन गोल्ड लेकर उससे सोने-चांदी के जेवर बनाकर वापस करता रहा। इसी का भरासा कर तापस ने

15 अप्रैल को शुभांकर हलदर ने जेवर बनाने के लिए दुकान से 150 ग्राम फाइन गोल्ड लिया था। जिसके दो दिन बाद तापस सामंता ने फोन कर जेवर तैयार होने के संबंध में पूछा। इस पर शुभांकर ने बताया कि अभी जेवर नहीं बने हैं। उसने अपनी मां की तबीयत खराब होने की बहाना बनाकर पश्चिम बंगाल के नादिया स्थित अपने गांव जाना बताया। जिसके बाद उसने संपर्क नहीं किया। कुछ समय बाद जब तापस सामंता ने उसके मोबाइल नंबरों पर फोन किया तो दोनों नंबर बंद मिले। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि वह रायपुर से चला गया है। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद तापस सामंता ने पुलिस में शिकायत की। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने विश्वास में लेकर 150 ग्राम फाइन गोल्ड जेवर बनाने के लिए लिया और जेवर वापस करने के बजाय उसका स्वयं उपयोग कर अमानत में खयानत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पहले ऐसा हो चुका है...

इससे पहले बीते महीनों में एएस ज्वेलर्स , मीनाक्षी  ज्वेलर्स, मनोहरमल ज्वेलर्स और मंत्रा गोल्ड शाप से भी कर्मचारियों के सोना लेकर भागने के मामले दर्ज किए गए थे। एक अन्य ज्वेलर्स में संचालकों ने चोरी के संदेह में एक कर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट की थी।  इनमें से एक ज्वेलर्स के यहां का मामले की रिपोर्ट एक आईपीएस के दबाव में दर्ज की गई थी। इस मामले का चोर पकड़ा गया लेकिन सोना नहीं मिला। इसके बाद पुलिस के खात्मा बनाने के बाद फर्म को बीमा कवर मिल गया है।


अन्य पोस्ट