रायपुर

राजधानी में बारिश, 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
03-Sep-2026 7:05 PM
राजधानी में बारिश, 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 सितंबर। राजधानी रायपुर में पिछले करीब 12 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जल भराव के चलते यातायात प्रभावित रहा। कई निचली बस्तियों में भी पानी भरा हुआ है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बुधवार को हुई बारिश के बाद दोपहर में रायपुर का तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिनभर रुक-रुककर बारिश होने से मौसम सुहावना रहा, लेकिन कई स्थानों पर सडक़ पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं। 3 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है, इसके बावजूद कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो जगह भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और मुंगेली जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

वहीं रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।


अन्य पोस्ट