‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 दिसंबर। राजधानी में एक दवा कारोबारी से लाखों रूपए की ठगी हो गई। पूर्व के डिलर कम्पनी के नाम से कम्पनी को दावाईयों का आर्डर भेज आरोपी ने अपने बताए खाता में 7 लाख 88954 रूपए को धोखे से ले लिया।
जानकारी के मुताबिक कवल जीत सिह बांगा ने इसकी रिपोर्ट कल शाम राजेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई,कि वह शुभम विहार न्यू राजेंद्रनगर ंमें रहता है। मेसर्स मार्केटिंग पगारिया काम्पलेक्स में होलसेल दवा दुकान का संचालन करता है। 23 दिसम्बर को उसके मेल पर हिन्दुस्तान एन्टीबायोटिक्स एग्रोवेट डिवीजन कम्पनी का मेल आया था। जिसमें आरोपी ने दवाईयों का आर्डर लिया। हिन्दुस्तान एन्टीबायोटिक्स एग्रोवेट डिवीजन के ईमेल आईडी [email protected] द्वारा दवाई खरीदी सप्लाई के नाम पर अपने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता में 23 दिसम्बर को 7,88,954/- रूपये लेकर दवाई न भेजकर धोखाधडी की।
कवलजीत सिह बांगा ने इसकी शिकायत पुलिस में की। कंपनी हिन्दुस्तान एन्टीबायोटिक्स एग्रोवेट डिवीजन के साथ व्यावसायिक लेन-देन होता रहता है जिनका ईमेल आईडी [email protected] है। हाल ही के एक व्यावसायिक मामले में हमारा इस ईमेल आईडी से सामग्री क्रय के लिए बात भी हुई थी। जिसके बाद कंपनी के माल भेजा जाना था। 19 को ईमेल आईडी [email protected] पर हिन्दुस्तान एन्टीबायोटिक्स एग्रोवेट डिवीजन के ईमेल आईडी [email protected] से कंपनी की ओर से दवाई भेजे जाने का देयक भेजा गया। जिसमें राशि रुपये 7,88,954 बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता भेजने को कहा गया।
इस ईमेल पर भरोसा कर कवल जीत ने राशि रुपये 7,88,954 जमा करा दिए। कम्पनी को फोन पर जानकारी देने पर पैसा नहीं मिलना बताया गया। जिससपर ठगी होने के शक में बैंक खाता और मोबाइल नम्बर की जानकारी लेने पर खाता बरेली उत्तरप्रदेश के अंश नामक व्यक्ति के नाम पर होना बताया गया। इस प्रकार कवल जीत सिंह के साथ सायबर फ्रड हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) का अपराध दर्ज किया है। बताए गए मेल आईडी और खाता नम्बर से अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही है।
इधर तेलीबांधा इलाके में कारोबारी से साइबर ठगी हो गई। अज्ञात मोबाइल नंबर 9800526958 के धारक ने 3 हजार बोरी सीमेंट का आर्डर लेकर आठ लाख 83500 रूपए को अपने बैंक खाता में डलवाकर धोखाधड़ी कर दी।
भारतभूषण गुप्ता तेलीबांधा थाना में साइबर ठगी कि रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह अवंतिविहार कालोनी में रहता है। और कट्रक् शन मटेरियल कारोबारी है। 21 दिसम्बर को उसे मोबाइल नम्बर आरोपी मोबाइल का धारक आशीष शुक्ला 9800526958 से फोन आया था। जिसने अपना नाम आशीष शुक्ला, अल्ट्राट्रेक सीमेंट कम्पनी का एजेंट बताया। और फोन कर कम्पनी से 3 हजार बोरी सीमेंट भेजने का आर्डर लिया था। जिसके बाद उसने माल भेज दिया गया है कह कर सीमेंट का पैसा जमा करने को कहा।
जिस पर भारतभूषण गुप्ता ने उसके बताए खाता में 883500 रूपए को खाता में जमा करा दिया। जिसका 21 से अब तक कोई माल प्राप्त नहीं हुआ। पुन: नम्बर पर फोर करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर भारतभूषण ने फ्राड होने के शक में थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। तेलीबांधा पुलिस ने मामले में 318 (4) का प्रकरण दर्ज किया।