रायपुर
ट्रैफिक सिपाही के घर सेंधमारी 3 लाख नगद समेत ज्वेलरी पार
26-Dec-2024 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 दिसंबर। राजधानी में चोरों ने कल रात एक पुलिस कर्मी के सूने मकान में सेंध लगा दी। ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ आरक्षक सनत कुमार भारती के अमलीडीह बरडिया कॉलोनी में रहता है।
आरक्षक के घर संतान होने पर वह परिवार से मिलने भाटापारा गया हुआ था । कॉलोनी और सिपाही के घर सीसीटीवी कैमरा लगा है जिसमें चोर कैद हुआ है। सिपाही ने आज लौटने पर न्यू राजेंद्र नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
चोर रात करीब ढाई बजे घर के भीतर घुसा और आलमारी तोडक़र 3 लाख नगदी और 3 लाख की ज्वैलरी समेत कुल 6 लाख रुपए की चोरी कर गए। वह कॉलोनी में पैदल ही आया और गया। राजधानी के आउटर कॉलोनियों में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। वे सूने मकानों को निशाना बना रहे है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे