रायपुर

घूम-घूमकर शहर के मंदिरों में चोरी करने वाले तीन नाबालिग गिरफ्तार
25-Dec-2024 4:08 PM
घूम-घूमकर शहर के मंदिरों में चोरी करने वाले तीन नाबालिग गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 दिसम्बर। 
विधानसभा, गुढिय़ारी, खम्हारडीह एवं कोतवाली इलाकों में मंदिरों में चोरी करने वाले तीन नाबालिग  गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे चांदी का मुकुट, नगदी अन्य सामग्री और एक बाइक जब्त किया गया। इनकी कुल कीमत  60 हजार रूपए है ।

बरौदा जीरो  पाइंट विधानसभा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पुजारी, धन्नु प्रसाद दुबे ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पंडित जी 12 दिसंबर को प्रात: करीबन 7 बजे प्रतिदिन की तरह संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा करने गया, तो देखा कि मंदिर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो हनुमान जी का चांदी का मुकुट और  दान पेटी में  नगदी रकम नहीं थी कोई अज्ञात चोर रात्रि में चोरी कर गया था। विधानसभा थाना पुलिस  331(4), 305(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज में 11 दिसंबर की रात के बाइक सवार 3 लडक़ों को मंदिर के पास देखा गया था। पुलिस ने  पतासाजी करते हुए 3 लडक़ो को पकड़ा जो नाबालिग निकले है। 

पूछताछ में तीनों ने चोरी  स्वीकार किया । इसके अलावा उन लडक़ों ने टैगोर नगर स्थित साई मंदिर,  गुढिय़ारी के  कोटा स्थित शिव मंदिर एवं खम्हारडीह स्थित शिव मंदिर में भी चोरी करना बताया। इन चोरियों में इनके मददगार  अन्य आरोपी फरार है।
 


अन्य पोस्ट