रायपुर
अपने पते पर छत्तीसगढ़ लिखने का गौरव दिया
25-Dec-2024 4:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 दिसम्बर। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने उन्हें स्मरण करते हुए
एक पोस्ट किया है। । साय मे कहा कि सुशासन के पथ प्रदर्शक, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी दूरदृष्टि और कुशल नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।छत्तीसगढ़ के निर्माता और विकास के मार्गदर्शक श्रद्धेय अटल जी को समूचा प्रदेश सम्मानपूर्वक स्मरण करता है। उनकी प्रेरणा से आज छत्तीसगढ़ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। साय ने कहा कि हमें अपने पते पर छत्तीसगढ़ लिखने का गौरव दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे