रायपुर

31 की रात होटल, रेस्टोरेंट में डीजे बैन
25-Dec-2024 4:10 PM
31 की रात होटल, रेस्टोरेंट में डीजे बैन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 दिसम्बर। 
नव वर्ष के मौके पर 31 की रात राजधानी में होने वाले जश्न को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह ने  रायपुर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबा एवं बार संचालकों की बैठक ली। इस बैठक में सभी एएसपी सीएसपी  एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ?ाबा एवं बार संचालकों को ये निर्देश दिएगए -
होटल संचालक  आयोजित कराने वाले समस्त कार्यक्रम की अनिवार्य रूप से अनुमति लेनी होगी ।साथ ही कार्यक्रम में कितने व्यक्ति शामिल हो रहे है, कौन सेलीब्रेटी है तथा किस प्रकार का कार्यक्रम है, की जानकारी भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे ।

नववर्ष में सभी बार/होटल/कैफे/ढाबा/रेस्टॉरेंट आवश्यक रूप से न्यायालय के मानकों का पालन करना होगा। समस्त कार्यक्रम में डी.जे. पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।साथ ही रात्रि 10:00 बजे के बाद खुले में  किसी प्रकार साउंड सिस्टम नहीं बजेंगे। चारपहिया/दोपहिया वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखेंगे। मुख्य मार्ग अथवा सर्विस रोड में वाहनों की पार्किंग नहीं करेंगे। 31ह्लद्ध की रात्रि सभी बार/होटल/ढाबा /कैफ़े /कार्यक्रम अनिवार्य तौर पर रात्रि 12.30 बजे से 01.00 बजे के बीच सम्पूर्ण बंद हो जाए यह सभी सुनिश्चित करेंगे नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।


अन्य पोस्ट