आरोपी पिता का बर्थडे मना रहा, पुलिस की नजर में फरार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर। राजेन्द्र नगर में दो महीने पहले युवक बंधक बना पिटाई कर अधमरा करने के मामले के तीन आरोपी करोड़पति कारोबियों के बेटों को पुलिस अब तक ढूंढ नहीं पाई है। पीड़ित युवक जिंदगी, और मौत के बीच झूल रहा है। युवक से जुड़े लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।
तेलीबांधा निवासी यश शर्मा (20) को मामूली विवाद के बाद यश खेमानी, तुषार पाहुजा, तुषार पंजवानी, और चिराग पंजवानी 13 अक्टूबर को अपने साथ कार में बिठाकर वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म ले गए, और दो दिन तक जबरदस्ती शराब पिलाकर लाठी-डंडे से पिटते रहे। इसके बाद छोड़ दिया।
पिटाई की वजह से यश शर्मा को पेट में गंभीर चोंटे आई। पहले उसे एम्स ले जाया गया, और फिर उसे रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह पिछले दिनों दो महीने से कोमा में है। चारों आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने धारा 296,351(3),115(2),109,140(3),3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। परिजनों ने गृहमंत्री विजय शर्मा से भी मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। सभी आरोपी करोड़पति कारोबियों के बेटे हैं। परिजनों का आरोप है कि ये सभी रायपुर में ही है, लेकिन अभी सिर्फ एक चिराग की ही गिरफ्तारी की गई है।? परिजनों का आरोप है कि एक आरोपी ने तो अपने पिता जन्मदिन पर पार्टी भी दी थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। यह भी चर्चा है कि पुलिस के लोग सभी आरोपियों का पेटीएम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मामले की जांच से जुड़े पुलिस कर्मी जब जब खर्चे की जरूरत होती है इन आरोपियों को तलब कर अपना काम निकाल लेते हैं। सभी आरोपी सौ करोड़ से अधिक की हैसियत वाले है। इस घटना के पीड़ित और समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि पुलिस हर्ष को बंधक बनाए रखने में इस्तेमाल शगुन फार्म हाउस के प्रबंधन पर कार्रवाई को लेकर ढिलाई बरते हुए है। ?लोगों का कहना है कि फार्म हाउस आरोपियों को कैसे उपलब्ध हुआ, किसने कमरे दिए उसका भी खुलासा नहीं किया गया है । इतना ही नहीं पुलिस ने एफआईआर में भी फार्म हाउस का उल्लेख नहीं लिखा है । जबकि आरोपी वहां 2 दिन मारपीट करते रहे शगुन फार्म पर भी कार्रवाई होनी चाहिए पर पुलिस प्रशासन की ढिलाई समझ से परे है।
एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पैसे पहुंच के आगे ठिठकी
रायपुर, 28 दिसंबर। बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने वाला 4 में से एक आरोपी तुषार पाहुजा गिरफ्तार कर लिया गया है । ये सभी दो माह से फरारी काट रहे हैं। इन लोगों ने तेलीबांधा निवासी यश शर्मा का अपहरण किया था।
यश की रिपोर्ट के अनुसार 13अक्टूबर की रात यश खेमानी ने पार्टी करने फोन कर शक्ति धाम तेलीबांधा गली नंबर 7 के पास बुलाया। यश पहुंचा तो यश खेमानी, तुषार पंजवानी, तुषार पहुजा एवं चिराग पंजवानी मिले तथा सभी एक कार में बैठकर रिंग रोड की ओर रवाना हुए। सभी यश से तुषार तोलानी जो उसका दोस्त है, के बारे में पूछने लगे। इस पर यश ने जानकारी न होने की बात कही। सभी रिंग रोड को पार कर मिनिरियलस कैफे के पास पहुंचे थे। उस समय रात को करीबन 2 बजे थे। इसी दौरान वहीं पर कार को रोककर सभी यश को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का लात एवं बांस के मोटे डंडे से मारने लगे।
बीच बचाव किया तो यश के दोनों हाथों में चोट लगी। इससे वह जमीन में गिर गया तो उसके दोनों पैरो में भी बांस के डंडे से मारपीट किये तो वह मुर्छित जैसा हो गया तो उसे अपने कार में बैठाकर उपचार के लिए पहले मेकाहारा अस्पताल एवं चरौदा सरकारी अस्पताल लेकर गये। उसके बाद सभी को सुबह करीबन 7 बजे यश को व्हीआईपी रोड तेलीबांधा स्थित एक फार्म हाउस ले जाकर एक रूम में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। एवं उसे गोलियां खिलाते थे तथा दर्द कम हो जाएगा बोलकर जबरदस्ती शराब पिलाते थे। (प्रेस को जारी विवरण में पुलिस ने फार्म हाउस का नाम नहीं बताया है) और फिर सभी 15 अक्टूबर को रात सभी यश को घर ले जाकर छोड़ दिये। जहां यश ने पूरी घटना के बारे में अपनी मां, बुआ एवं अपने दोस्त तुषार तोलानी को बताया। यश की तबियत ज्यादा बिगड गयी जो कुछ खाने पीने का प्रयास करता था तो उल्टी हो जाती थी तथा उसके पेट में असहनीय दर्द हो रहा था। उसे परिजनों ने रात करीबन 02:30 बजे एम्स अस्पताल रायपुर में लाकर भर्ती किये। डॉ.ने चेक करने पर पेट के अंदर भाग में गंभीर चोट होना पर ऑपरेशन किया गया। रिपोर्ट पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 140(3), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। सभी आरोपी फरार थे।
मुखबीर की मदद से तुषार पाहुजा के बैंगलूर में होने की जानकारी मिली। वहां गई पुलिस तुषार पाहुजा को गिरफ्तार कर लाई। पूछताछ में तूषार ने अपने साथियों के साथ घटना स्वीकारी।