रायपुर

सिपाही के निलंबन का कारण बना बदमाश गिरफ्तार
25-Dec-2024 4:27 PM
सिपाही के निलंबन का कारण बना बदमाश गिरफ्तार

रायपुर, 25 दिसम्बर। मौदहापारा के जिस शातिर बदमाश के बर्थडे पार्टी में चाकू से केक खाने के आरोप में सिपाही निलंबित किया गया उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने बर्खडे के बाद सप्ताह भर से फरार था।

मुखबीर ने सूचना दी कि एक युवक जवाहर नगर  जीएसटी टावर  के पास जवाहर नगर में चाकू लेकर घूम रहा है । इस पर मौके पर पुलिस टीम ने बदमाश कनक उर्फ साहिल रक्सेल (19)  को चाकू के साथ  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा ।


अन्य पोस्ट