रायपुर
अस्पताल से मोबाइल फोन चुराने वाला पकड़ाया
25-Dec-2024 4:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 दिसम्बर। शहर के अम्बेडकर अस्पताल में मरीजों और परिजनों का मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई है। अस्पताल में इलाज कराने आए और भर्ती हुए मरीज के सामान के बैग और चार्जिंग में लगे मोबाइल को अज्ञात के द्वारा चोरी किया जा रहा था। शिकायतों के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस के द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
अस्पताल में दिनभर चहलपहल भी रहती है। इस बीच मरीजों के मोबाइल भी चोरी हो रहें हैं। ऐसा ही मेकाहारा अस्पताल में आए दिन ये घटनाएं हो रही। बुधवार को एक ऐसी घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल चोरी करने मरीज के वार्ड में धुसा और चार्जिंग में लगे मोबाइल को निकाल कर वहां से भाग रहा था। तब मरीज के परिजन ने अन्य लोगों की मदद से चोर को पकडक़र पुलिस के हवाले किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे