पं.प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आयोजित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 दिसम्बर। सेजबहार में 24 से 30 दिसंबर तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आयोजित की जा रही है। यह 30 दिसंबर तक रोजा ना दोपहर 1 से 4 बजे के बीच चलेगा।
इस दौरान रोज औसतन दो लाख से ज्यादा लोगों की आने की संभावना है। इस वजह से टिकरापारा, संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली सडक़ पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रोताओं की भारी भीड़ रहेगी।
इसे देखते हुए पुलिस ने रायपुर से पुराना धमतरी रोड पर वाहनों की आवाजाही में परिवर्तन. किया है। ट्रैफिक पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार- भखारा मार्ग से आवागमन करने वाले अभनपुर-रायपुर रोड का उपयोग करने कहा है।
इस मार्ग पर 30 तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस ने सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज व भखारा होकर धमतरी आवागमन करने वाले सभी लोगों से अपील है कि वे धमतरी-कुरूद-अभनपुर-माना-रायपुर रोड का उपयोग करें। कथा सुनने वालों की भीड़ की वजह से वे जाम में फंस सकते हैं।
यातायात पुलिस ने जाम से बचने ये उपाय किए है -
ई-रिक्शा/आटो रिक्शा को भी पार्किंग स्थल तक ही जाने मिलेगा। कार्यक्रम स्थल के पास सिर्फ आयोजक, कथा वाचक व वीआईपी की गाडय़िों को ही एंट्री मिलेगी।
24 से 30 दिसबंर तक संतोषी नगर चौक से भरेंगाभाठा चौक तक भारी वाहनों का सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
पुराने धमतरी रोड से भखारा होकर रायपुर आवागमन करने वाले चार पहिया वाहन भी निम्न स्थान से डायवर्ट किए जाएँगे।
भखारा से सेजबहार मार्ग पर जीडी गोयनका स्कूल के सामने डायवर्सन रहेगा।
संतोषी नगर से सेजबहार मार्ग पर कौशल्या (कमल) विहार चौक पर डायवर्सन रहेगा।
कार्यक्रम में आने वालों के लिए लगभग एक-दो किलोमीटर की दूरी में 8 पार्किंग स्थल निर्धारित की गई है। उनमें 50 हजार से ज्यादा गाडय़िां पार्क करने की व्यवस्था है। जाम न लगे इसलिए कथा स्थल से पार्किंग करीब एक-दो किलोमीटर की दूरी पर रखी गई है। लोगों को लगभग डेढ़ किमी पैदल चलकर कार्यक्रम में जाना होगा।
* संतोषी नगर की ओर से जाने वाले बालाजी विहार, हाई स्कूल, अविनाश सिटी कालोनी के मार्ग में वाहन पार्क करेंगे।
* खिलौरा, छछानपैरी, खोरपा,मुजगहन की ओर से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कालेज मैदान, हाउसिंग बोर्ड कालोनी और मुजगहन गौठान में वाहन पार्क करेंगे।?
अपील
्र. टिकरापारा से सेजबहार होकर रोज औसतन 1 लाख गाडय़िां गुजरती हैं। सुबह और शाम को भीड़ का प्रेशर ज्यादा होने पर संतोषीनगर चौक एवं कार्यक्रम स्थल के सामने जाम लग सकता है,अत: अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
क्च. रायपुर-धमतरी आवागमन करने वाले आमजन उपरोक्त अवधि में माना-अभनपुर-कुरूद मार्ग से आवागमन कर असुविधा से बचे।