रायपुर
रायपुर, 25 दिसम्बर। राजेंद्र नगर इलाके में सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़ वहां से 2 लाख नगदी और मकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा और डीबीआर चुरा ले गया।
अवधेश साहू ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई, कि वह महावीर नगर,न्यू राजेंद्र नगर में रहता है। 17 दिसम्बर को वह अपने महावीर नगर स्थित मकान में ताला लगाकर अपने घर मुम्बई चला गया था। दूसरे दिन वह मुम्बई में रहकर अपने मोबाइल से रायपुर स्थित मकान का सीसीटीव्ही फुटेज देखा तो वह बंद हो हो गया। तब अवधेश ने अपने भाई सुनील सिंह जो रायपुर में रहता है, को फोन कर पूछताछ की, तो सुनील सिंह ने बताया कि घर के सामने लगे खिडक़ी का ग्रील एवं जाली कटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा तो हाल में रखे सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम में रखे समान बिखडा पड़ था।
आलमारी का ताला टुटा हुआ, उसमें रखे सामान बिखरा पडा उसमें नगदी रकम 2,00,000रू नहीं थे। हाल में लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी नही था। तब अवधेश ने रायपुर आकर इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरेपी के खिलाफ 221-4, 305 का अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।