रायपुर

ओबीसी के आंदोलन को आप का समर्थन कल होगा चक्काजाम
29-Dec-2024 3:54 PM
ओबीसी के आंदोलन को आप का समर्थन कल होगा चक्काजाम

रायपुर, 29 दिसंबर । आम आदमी पार्टी ओबीसी वर्ग के 30 दिसम्बर  को बस्तर संभाग सहित बालोद मानपुर -मोहला नगरी सिहावा में बंद और चक्का जाम का समर्थन किया है। पार्टी ने  सरकार से मांग करती है जल्दी से जल्दी ओबीसी वर्ग की आरक्षण को बढ़ाकर नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण का लाभ दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ओबीसी वर्ग के आरक्षण पर छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग की लगभग 50 प्रतिशत आबादी है,वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग में आदिवासी समाज के बाद सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग है लेकिन भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में ओबीसी के आरक्षण को बढ़ाने के बज़ाय कम कर दिया है। विदित हो कि सरगुजा और बस्तर संभाग के 13 जिलों में ओबीसी आरक्षण शून्य कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट