रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 दिसंबर। छत्तीसगढ़ कलार समाज रायपुर के युवक-युवती परिचय सम्मेलन दीनदयाल आडिटोरियम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री, ओपी चौधरी और स्वाथ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा एवं महासमुंद विधायक राजू सिन्हा की उपस्तिथिति रही। युवराज सिन्हा कलार समाज प्रांताध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया । प्रदेश महामंत्री रिखी राम सिन्हा , कोषाध्यक्ष डॉ. बिसम्भर सिन्हा,कार्यक्रम के संयोजक भूषण सिन्हा,प्रांताध्यक्ष महिला मंच श्रीमती प्रमिला सिन्हा, जिला अध्यक्ष रायपुर राजेन्द्र सिन्हा,जिला महामंत्री कुँवर विजय सिन्हा ,जिला कोषाध्यक्ष खुशवंत सिन्हा ,जिला उपाध्यक्ष पन्ना लाल सिन्हा,जिला संगठन मंत्री मेवा लाल सिन्हा,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच नन्दू सिन्हा,जिला युवा मंच अध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ,कृपा राम सिन्हा ,ओमप्रकाश डड़सेना ,डॉ.पुरषोत्तम सिन्हा पूना राम सिन्हा भी रहे।
प्रदेश के विभिन्न स्थान से आए हुए 120 युवक युवतियों ने मंच में अपना परिचय दिया। अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने बोरिया स्थित जमीन को पंजीयन,50 लाख रुपए आवंटन, नया रायपुर में कलार समाज के लिए 5 एकड़ जमीन आरक्षित करने की मांग रखी। जिसे माननीय मुख्य अतिथि ओपी चौधरी ने व मुख्यमंत्री को इस संबंध में वे आग्रहपूर्वक अवगत कराएंगे। संसाद बृजमोहन अग्रवाल से बड़ा मंच एवं टिन शेड के लिए 25 लाख रुपया की मांग पर आश्वस्त किया ।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी सयोजक भूषण सिन्हा , विकाश चन्द्र सिन्हा मंडलेश्वर कृपा राम सिन्ह सचिव प्रेमप्रकाश गजेन्द्र जिला महामंत्री कुँवर विजय सिन्हा,शहर सचिव कौशल सिन्हा उपस्थित रहे।