रायपुर
रायपुर, 29 दिसंबर। राजधानी से लगे सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए हादसे में दो मजदूर जिंदा जल गए थे। हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट में क्रेन टूट जाने से नीचे काम कर रहे दो मजदूर चपेट में आए। घटना के बाद मजदूरों के विरोध के चलते रात भर तनाव का माहौल बना रहा। वे लोग मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे है। इसी बीच फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 21 लाख रुपए मुआवजा का ऐलान कर दिया है। साथ एक लाख रुपए नगद देने का वादा किया है। इसके अलावा मृतक के परिजनों में किसी एक को नौकरी देने का भी ऐलान किया है। मुआवजे के बाद अब ग्रामीण और परिजनों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है। पूरा मामला सिलतरा चौकी थाना का क्षेत्र का है। जहां ॥ष्टरु प्लांट में क्रेन टूटने से मजदूर जितेन्द्र श्रीवास, सोनू राय की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने प्रबंधन से की पूछताछ की। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया।