रायपुर

चुनावों से पहले भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई करवाती है -शुक्ला
28-Dec-2024 6:33 PM
चुनावों से पहले भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई करवाती है -शुक्ला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 दिसंबर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर ईडी की कार्यवाई पर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आदिवासी नेता कवासी लखमा पर ईडी की कार्यवाई भारतीय जनता पार्टी की दुर्भावना को दर्शाती है।

जब जब छत्तीसगढ़ में चुनाव होते हैं तो कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाती है।

अभी नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव होने वाले हैं। इसलिए ईडी के जरिए विपक्ष के नेताओं का निशाना बनाया जा रहा। हम लड़ेंगे मुकाबला करेंगे। इसका जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा ईडी एक सेंट्रल एजेंसी है, जो अपनी तहकीकात के आधार पर कार्रवाई करती है। कवासी पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं, और बस्तर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मामले आते रहे हैं। उसी आधार पर दाल में काला देख ईडी ने कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट