रायपुर

पहले रेप किया फिर हत्या, पीएम रिपोर्ट में खुलासा
29-Dec-2024 3:48 PM
पहले रेप किया फिर हत्या, पीएम रिपोर्ट में खुलासा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 दिसंबर। 
साढ़े तीन माह पहले टिकरापारा के पुजारी पार्क के सामने में खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप के बाद हत्या करने का जिक्र किया गया है। इस मामले में दो युवकों सिद्धार्थ दीप और दाऊद दीप की गिरफ्तारी हुई है। नशे में दोनों आरोपियों ने यह  वारदात की थी। बता दें कि 9 सितंबर को गैरेज के बाहर एक कार के अंदर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। यह मामला कोतवाली थाना का है। पुलिस ने मृतिका की उम्र करीब 40 वर्ष होने की जानकारी दी थी ।


अन्य पोस्ट