रायपुर
कल से मौसम शुष्क रहने, न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी
28-Dec-2024 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 दिसंबर। प्रदेश में कल 29 दिसंबर को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। 2 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश भाग में न्यूनतम तापमान में 6-8 डिग्री तापमान में गिरावट संभावित है । उत्तर छत्तीसगढ में 01 जनवरी से कुछ पैकेट में शीतलहर चल सकती है । एक पश्चिमी विक्षोभ 72 डिग्री पूर्व और 19 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी 7.6 किमी ऊंचाई तक स्थित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे