रायपुर

रेप का वीडियो वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल करता रहा होटल कारोबारी
29-Dec-2024 3:48 PM
रेप का वीडियो वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल करता रहा होटल कारोबारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 दिसंबर।
महीने भर से अधिक  समय  तक शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दे महिला से वसूली करने वाले  पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों ही विवाहित हैं।

कबीर नगर पुलिस के मुताबिक कबीर नगर निवासी दीपक शर्मा की निवासी महिला के साथ परिचय था। दीपक उसे अपने परिजनों से मिलाने 9 नवंबर 21 को अपने घर ले गया। लेकिन किसी से नहीं मुलाकात नहीं कराया । और जबरन शारीरिक संबंध बना। इतना ही नहीं दीपक ने उस दुष्कर्म का मोबाइल पर वीडियो भी बनाया। और उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर पैसे वसूलता रहा। महिला ने लोकलाज के चलते बीते  तीन वर्ष में उसे 90 हजार रूपए दिए। अंतत: महिला ने  कल रात दीपक शर्मा के खिलाफ धारा 376-2,384,323,506 के तहत अपराध दर्ज कराई। दीपक पकड़ से बाहर है । उसकी एमजी रोड में दीपक होटल है। 

कुछ वर्ष पहले उसकी टाटीबंध निवासी विवाहिता से दोस्ती हुई थी। दोस्ती की मुलाकातें होटल और रेस्टोरेंट के बंद कमरों तक होने लगी। एक दिन मौका पाकर दीपक शर्मा ने यह दुष्कर्म किया। और वसूली भी करने लगा। महिला ने पहले सोने के जेवर दिए और फिर नगद। दीपक की ओर से डिमांड बढ़ी तो महिला ने परिजनों को जानकारी देने के बाद एफआईआर कराई। 


अन्य पोस्ट