रायपुर

8 से 27 दिसंबर तक बंद दो मकानों में लाखों की सेंधमारी, मोवा पुलिस की गश्त नदारद
29-Dec-2024 3:46 PM
8 से 27 दिसंबर तक बंद दो मकानों में लाखों की सेंधमारी, मोवा पुलिस की गश्त नदारद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 दिसंबर।
मोवा पंडरी थाना इलाके के दलदल सिवनी में बंद मकान से 8 लाख की सेंधमारी हुई। इसमें 1.93 लाख रूपए की नकदी चोरों के हाथ लगी?।
पुलिस के मुताबिक हर्ष विहार कॉलोनी निवासी आशीष रंजन का घर 8 दिसंबर से बंद था। पूरा परिवार बाहर गया हुआ था। 27 दिसंबर को वापस लौटने पर देखा कि घर या ताला टूटा था। और भीतर कमरे में रखी आलमारी तोडक़र चोर 1.93लाख नगद, जेवर बर्तन कपड़े कुल कीमत 8 लाख रूपए चोरी कर गए। आशीष ने कल रात  पुलिस ने मामला दर्ज कराया। इस इलाके में सेंधमारी की सह दूसरी घटना हैं। 

इससे पहले कल ही अवनी विहार निवासी रिटायर्ड शिक्षिका मोना शर्मा ने अपने घर में 70हजार की सेंधमारी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह घटना भी 9-27 दिसंबर के बीच किसी दिन हुई थी। ।

पंडरी मोवा पुलिस की नाइट गश्त इलाके में नजर ही नहीं आती है । और न हीं संदिग्धों की धर पकड़ हो रही। ऐसे मामलों में ढिलाई ये चलते आईजी हाल में टीआई को निलंबित कर चुके थे । थाने का पेट्रोलिंग स्टाफ शाम गश्त कर निकल जाती हैं। और फिर पूरा इलाका रात भर चोरों के हवाले रहता है। चोर दिन में सूने मकानों की रैकी कर रात वारदात करने से नहीं चूक रहे। वहीं से चोरियां  इलाके के हाउसिंग सोसायटी के भीतर के घरों में होने से  इनके सुरक्षा गार्ड की ढिलाई और भूमिका पर भी संदेह पैदा कर रहीं है।


अन्य पोस्ट