रायपुर

एक विदेशी सामान बेचता, तो दूसरे कस्टम अफसर बन ठगी करते, 4 गिरफ्तार
29-Dec-2024 6:09 PM
एक विदेशी सामान बेचता, तो दूसरे कस्टम अफसर बन ठगी करते, 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 दिसंबर। सात माह पहले लाखों की ऑन लाईन से  ठगी करने वाले 4 साइबर ठग धनबाद झारखण्ड से गिरफ्तार किए गए हैं। ये लोग ऑन लाईन विदेशी  समान मंगवाने  उस समान पर डिलवरी चार्ज कस्टम टैक्स के नाम पर सायबर ठगी करते थे।

बीते 12 मई को आमानाका इलाके में रहने वाली अनुराधा सिंह  को रात  करीबन 11.00 बजे अज्ञात व्यक्ति ने  मोबाईल  से फोन किया।  और अपने आप को ऑन लाईन सामान ज्वैलरी, मोबाईल कपडा आदि बेचने का काम बताकर अनुराधा के द्वारा ऑन लाईन सामान मंगवाने पर  कस्टम डियुटी चार्ज एवं अन्य चार्ज लगना बताकर आरोपी द्वारा दिये भारतीय स्टेट बैंक के अलग अलग खातोंं में कुल 25,20,700/- रुपए ट्रांसफर कराया। आमानाका  पुलिस  धारा 420 भादवि 66 ष्ठ आई टी एक्ट दर्ज कर पड़ताल कर रही थी।   सभी आरोपियों की तलाश में पुलिस रेड से बचने वे  अपना मोबाइल स्विच ऑफ करते रहे और अंतत धनबाद में गिरफ्तार कर  ट्रांजिट रिमांड पर  रायपुर लेकर आई। और कोर्ट में  पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर  पूछताछ कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है । महिला को कॉल कर फोन पर अपना दूर का रिश्तेदार बताकर सामान भेजा था। दूसरे आरोपी द्वारा अपने आप को कस्टम आफिसर होना बता पैसा लिया। और  धोखाधडी की रकम किसी अन्य व्यक्तियों के नाम परव खातो में जमा कराते थे ।इसमे सभी आरोपियो के अपना अपना बैंक खाता का नबंर एवं एटीएम कार्ड दिया  था ।।सभी आरोपी खाता धारको को आये हुये  फ्राड के रकम पर हर ट्रांजेक्शन पर कमीशन मिलता था । इनमें से एक साकुर अहमद  सभी खातो के एटीएम से पैसा निकालता था । निकाले गये पैसो को अन्य आरोपियो के खातो मे सीडीएम मशीन के सहायता से भेजा जाता था।

 आरोपी- सशकुर अहमद पिता मिन्हाज अंसारी( 24) निवासी ग्राम कचर्रा पोस्ट भाटडीह झारखण्ड, .राजा मुराद पिता सुल्तान उर्फ फकरूदिन अंसारी (24) ग्राम कपूरिया थाना कतरास धनबाद झारखण्ड, अरसद अंसारी पिता असरफ हुसैन( 21)ग्राम कचर्रा पोस्ट भांटडीह झारखण्ड,  मोह.सबा करीम पिता अफताब आलम (21) ग्राम भेलाटांड थाना जोगता   धनबाद झारखण्ड।


अन्य पोस्ट