रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 दिसंबर। सीडब्लूसी की बेलगावी बैठक से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज कहा कि कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की सूची जनवरी में आ जाएगी। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बैज ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ सहमति बन गई है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भी सहमति दे दी है। पार्टी के प्रति समर्पित रहने वालों को अवसर दिया जा रहा है। बैज ने कहा कि उदयपुर संकल्प के तहत संगठन को मजबूत करने युवाओं को भी बड़ा मौका दिया जाएगा। जनवरी में यह बदलाव कर दिया जाएगा।
कवासी लखमा पर ईडी की छापेमारी को लेकर बैज ने कहा कि जब जब चुनाव होते हैं तब तब भाजपा ईडी की कार्रवाई कराती है। यह रेड भी उसी सिलसिले का है। दरअसल भाजपा निकाय पंचायत चुनावों से डर रही है।और ईडी के जरिए भाजपा कांग्रेस नेताओं को डरा रही है।दिल्ली से भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति साय सरकार के कामकाज पर कहा कि भाजपा का कौन सा काम यहां हो रहा है।
पूरी सरकार संगठन दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रहा है। सबको पता है। किसी ठेकेदार को गाली गलौज करते कांकेर सांसद ये वीडियो पर कहा कि एक सांसद का व्यवहार सभ्य होना चाहिए। लेकिन भाजपा के नेता सत्ता के घमंड में चूर हो गए हैं और उनमें अपने शब्दो की मर्यादा भी नहीं रही है। सनी लियोनी को महतारी वंदन का लाभ देने पर कहा कि यह बताता है कि सरकारी योजनाओं का पैसा कहां जा रहा है।
स्व. डॉ. सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पीसीसी की ओर से श्रद्धांजलि दी । कांग्रेसजनों ने अपने दिवंगत नेता के तस्वीर पर पुष्पांजलि और दो मिनट मौन रखा । प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अर्थशास्त्री के रूप में देश के लिये उनका योगदान अतुलनीय रहा है। श्रद्धांजली सभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, कई पूर्व मंत्री विधायक सांसद और पदाधिकारी शामिल हुए।