रेवाड़ी का मूल निवासी ठगने लखनऊ से आया था
महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडू, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य-प्रदेश एवं उत्तर-प्रदेश में 22 घटनाओं में 3 करोड़ ठग चुके थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मार्च। अमेरिकी और ब्रिटिश डालर की ठगी कर फरार अंतर्राज्यीय आरोपी अमन शर्मा गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसने तेलीबांधा क्षेत्र में टूर एण्ड ट्रे वल्स व्यवसायी से ठगे थे। इस मामले में 2 आरोपियों पहले ही गिरफ्तार को किया जा चुका है। इनमें एक मयंक शर्मा और अमन शर्मा सगे भाई हैं। दोनों महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडू, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य-प्रदेश एवं उत्तर-प्रदेश राज्यों के विभिन्न जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 22 घटनाओं में अंजाम 3 करोड़ रूपये ठगी कर चुके थे। पुलिस इनके साथ संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। तेलीबांधा पुलिस धारा 318(4), 3(5), 111 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया है ।
बता दें कि हरदीप सिंह होरा, निवासी गुरुनानक नगर, तेलीबांधा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रैवल प्लानर नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय करता है, जिसमें एयर टिकट, होटल बुकिंग तथा टूर पैकेज का कार्य किया जाता है। 01 मार्च को शाम लगभग 05:00 बजे मोबाइल नंबर 8460708270 से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम हर्षित अग्रवाल बताया और अमेरिका व लंदन में होटल बुकिंग कराने की बात कही। प्रार्थी ने व्हाट्सएप चौट के माध्यम से होटल के विकल्प भेज दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने पुन: कॉल कर बैंक खाता विवरण मांगा और अगले दिन भुगतान करने की बात कही। 2 मार्च को दोपहर में उसने प्रार्थी को करेंसी टॉवर, तेलीबांधा के सातवें फ्लोर स्थित जेनेट को-वर्किंग स्पेस में बुलाया और मैसेज कर बताया कि 18,000 यू एस डी 2000 जी बी पी साथ लेकर आना, जहां उसके भाई रक्षित अग्रवाल द्वारा भारतीय मुद्रा दे दी जाएगी। उसी दिन लगभग 02:40 बजे प्रार्थी वहां पहुंचा और 18,000 यू एस डी तथा 2,000 जी बी पी लेकर गया। वहां मौजूद रक्षित अग्रवाल नोट गिनने की मशीन लाने की बात कहकर केबिन से बाहर चला गया। इसी दौरान हर्षित अग्रवाल फोन पर प्रार्थी को बातचीत में उलझाकर धोखाधड़ी करते हुए 18,000 यू एस डी व 2,000 जी बी पी (भारतीय मुद्रा लगभग 19,47,400/- रूपये) को लेकर फरार हो गया। पुलिस अपराध की विवेचना कर रही थी।
गिरफ्तार आरोपी - अमन शर्मा पिता प्रदीप शर्मा उम्र 18 साल 03 माह निवासी निवासी ब्राम्हणों का मोहल्ला कोशली थाना रेवाड़ी जिला रेवाड़ी हरियाणा। हाल पता - मॉल एवेन्यू रोड अलाया अपार्टमेंट 304 थर्ड फ्लोर थाना हुसैन गंज लखनऊ (उ.प्र.)