साहित्य उत्सव 26 में भाषाई साहित्य पर विचार विमर्श
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अप्रैल। भाषा जहाँ माथे का मुकुट होती है तो वहीं छत्तीसगढ़ की बोलियाँ उस मुकुट में जडि़त रत्न मणियाँ होती हैं जो भाषा रूपी मुकुट को सुंदरता और मजबूती प्रदान करती हैं। साहित्योत्सव 26 में श्रीमती शकुंतला तरार ने छत्तीसगढ़ की बोलियों पर उनके संरक्षण, संवर्धन और विस्तार पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा। श्रीमती शकुंतला छत्तीसगढ़ की इकलौती महिला साहित्यकार हैं, जो विगत 2014 से अकादमी के कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं।
साहित्य अकादमी और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली द्वारा यह ‘साहित्योत्सव 2026’4 अप्रैल तक आयोजित है। इसका शुभारंभ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने रवींद्र भवन परिसर में किया। इस साहित्योत्सव में 100 से अधिक सत्रों में 650 से अधिक प्रसिद्ध लेखक सहभागिता कर रहे हैं।इसमें देश की 50 से अधिक भाषाओं का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस दौरान 1 और 2 अप्रैल को कई महत्वपूर्ण साहित्यिक कार्यक्रम, परिचर्चाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष रूप से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर केंद्रित था।
श्रीमती शकुन्तला तरार ने अपने वक्तव्य में बताया कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में कुल मिलाकर -18 स्थानीय बोलियों में कक्षा 1 से 5 तक शिक्षा का प्रावधान किया गया है, जिनमें छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, हल्बी, सादरी, गोंडी, कुडुख, भतरी, बंजारी, मुरिया, माडिय़ा, धुरवा, दोरला, कोरवा, बैगानी, भुंजिया, धनवारी, सावरा आदि बोलियाँ हैं। अत: संभवत: इन सभी बोलियों का मानकीकरण किया जा चुका है।