रायपुर

पाम संडे पर निकला जुलूस, कल से दुख भोग सप्ताह मनाएगा मसीही समाज
29-Mar-2026 8:41 PM
पाम संडे पर निकला जुलूस, कल से दुख भोग सप्ताह मनाएगा मसीही समाज

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मार्च। प्रदेश के मसीही समाज रविवार को  पाम संडे (खजूर रविवार) मनाया।यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के यरुशलम में प्रवेश की स्मृति में मनाया जाता है। श्रद्धालु खजूर की डालियां लेकर जुलूस निकाला और चर्चों में विशेष आराधना की गईं।

राजधानी में आयोजित विशेष प्रार्थना व जुलूस में करीब 25 हजार मसीही शामिल हुए।। आज के जुलूस का नेतृत्व आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर और बिशप सुषमा कुमार ने किया। सोमवार से दुखभोग सप्ताह की शुरुआत होगी। इस दौरान चचों में प्रतिदिन शाम को प्रार्थना और बाइबिल आधारित प्रवचन होंगे। गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के क्रूस पर बलिदान को याद किया जाएगा।

दुखभोग सप्ताह में प्रभु यीशु के अंतिम दिनों, कष्ट और बलिदान को याद किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु प्रार्थना, आत्ममंथन और सेवा के संकल्प लेते हैं। सप्ताह के अंत में गुड फ्राइडे और फिर ईस्टर का पर्व मनाया जाता है। इस्टर के दिन सुबह कब्रिस्तानों में विशेष आराधना के बाद चर्चों में पुनरुत्थान पर्व मनाया जाएगा।


अन्य पोस्ट