रायपुर

गैस किल्लत: बंद हो रही प्लास्टिक ईकाई
29-Mar-2026 8:47 PM
गैस किल्लत: बंद हो रही प्लास्टिक ईकाई

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 28 मार्च। पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर कलेक्टोरेट में औद्योगिक इकाइयों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम कमिश्नर  विश्वदीप ने कहा कि आवश्यकता एवं उपलब्ध स्टॉक के आधार पर उद्योगों को गैस आपूर्ति की जाएगी।

औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने एलपीजी गैस आपूर्ति में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा व्यावसायिक उपयोग हेतु 70 प्रतिशत क्षमता के अनुसार गैस प्रदान करने की व्यवस्था की गई है, लेकिन आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

निगम आयुक्त विश्वदीप ने सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देशित किया कि वे गैस की अपनी आवश्यकता की जानकारी शासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समुचित निर्णय लिया जा सके।

 बैठक में मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर एम.एस. पैकरा, खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा, ऊर्जा एसोसिएशन से  नीरज अग्रवाल, कैट से  अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ रोलिंग मिल एसोसिएशन से नितिन कुमार, छत्तीसगढ़ प्लास्टिक निर्माता संघ से संतोष जैन, चैंबर ऑफ कॉमर्स से  जितेन्द्र ने बैठक में भाग लिया।


अन्य पोस्ट