रायपुर
विषम परिस्थितियां मजबूत बनाती हैं - संजय
29-Mar-2026 8:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मार्च। शहर की नि:शुल्क शैक्षणिक संस्था ‘युवा’ द्वारा आयोजित संडे स्पेशल क्लास के अंतर्गत प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संजय डहरिया ( यूपीएससी -26 में चयनित) रहे। उन्होंने न?ए परीक्षार्थियों को सफलता के लिए मूल मंत्र बताए । इनमें आत्मविश्वास और अनुशासन, अपनी आंतरिक शक्ति, समय का महत्व और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई की सही रणनीति, और सिलेबस का महत्व बताया।
उन्होंने कहा—अभी जितना अधिक पसीना बहाओगे, भविष्य में उतना ही कम संघर्ष करना पड़ेगा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक एम. राजीव ने मुख्य वक्ता का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे